“Market में काम आने वाले 100 Daily Use English Sentences – With Hindi Meaning”

“Market में काम आने वाले 100 Daily Use English Sentences – With Hindi Meaning”

 

नमस्कार दोस्तों!
आपका स्वागत है Uttam English Academy के इस नए ब्लॉग में –
जहां आप हर दिन सीखते हैं आसान, असरदार और काम आने वाली English!

क्या आप Market में English में बात करना चाहते हैं लेकिन सोचते हैं – “क्या बोलूं?”
अब हिचकिचाने की ज़रूरत नहीं है!

इस ब्लॉग में हम लाए हैं आपके लिए Market में बोले जाने वाले 100 Daily Use English Sentences,
जिनके साथ आपको मिलेगा हिंदी अर्थ (Meaning)
ताकि आप बिना रुके, Confident होकर English बोल सकें – चाहे सब्ज़ी मंडी हो या Shopping Mall!

तो चलिए शुरू करते हैं –

Market में English बोलना कोई मुश्किल काम नहीं है – बस आपको चाहिए कुछ आसान और रोज़मर्रा के English Sentences जो आपकी बातचीत को Smart और Confident बना सकें।

चाहे आप सब्ज़ी लेने जाएं, किराना खरीदें या दुकानदार से बात करें – ये 100 English Sentences आपके बहुत काम आएंगे।

 

Vegetable Market (सब्ज़ी मंडी) – 20 Sentences

 

"Market में English बोलने के लिए 100 Daily Use Sentences – Hindi Meaning के साथ सीखें आसान बातचीत"

 

 

 

Give me 1 kilo tomatoes. – एक किलो टमाटर दीजिए।


2. Do you have fresh brinjals? – क्या आपके पास ताज़े बैंगन हैं?


3. I want half a kilo onions. – मुझे आधा किलो प्याज़ चाहिए।


4. Are these potatoes new? – क्या ये आलू नये हैं?


5. These look fresh. – ये ताज़े लग रहे हैं।


6. Please don’t give rotten ones. – सड़ी हुई मत दीजिए।


7. Select good ones. – अच्छे चुनिए।


8. What’s the price per kg? – किलो का क्या रेट है?


9. Can you reduce the price? – क्या आप दाम कम करेंगे?


10. I’ll take half a kilo each. – मैं आधा-आधा किलो लूंगा।


11. Do you sell in bulk? – क्या आप थोक में बेचते हैं?


12. These tomatoes are too soft. – ये टमाटर बहुत नरम हैं।


13. Give me fresh green chillies. – ताज़ी हरी मिर्च दीजिए।


14. Please weigh it properly. – कृपया ठीक से तौलिए।


15. I don’t want plastic bag. – मुझे प्लास्टिक बैग नहीं चाहिए।


16. I’ll bring my own bag. – मैं अपना बैग लाया हूँ।


17. Do you have spinach today? – क्या आज पालक है?


18. These are too expensive. – ये बहुत महंगे हैं।


19. Keep the coriander free. – धनिया फ्री में डाल दीजिए।


20. Pack everything together. – सब कुछ साथ में पैक कर Sentences

Fruit Market – 20 Sentences

 

21. How much is a dozen bananas? – एक दर्जन केले कितने के हैं?


22. These apples are very juicy. – ये सेब बहुत रसीले हैं।


23. Do you have seedless grapes? – क्या आपके पास बिना बीज वाले अंगूर हैं?


24. I need 1 kg mangoes. – मुझे 1 किलो आम चाहिए।


25. Are these fresh or kept in cold storage? – क्या ये ताज़ा हैं या कोल्ड स्टोर के?


26. These papayas are not ripe. – ये पपीते पके नहीं हैं।


27. I want seasonal fruits. – मुझे मौसमी फल चाहिए।


28. Do you have watermelon? – क्या आपके पास तरबूज़ है?


29. Please cut and show me one. – एक काट के दिखाइए।


30. Is this sweet? – क्या ये मीठा है?


31. Don’t give the overripe ones. – ज़्यादा पके हुए मत दीजिए।


32. Pack them carefully. – ध्यान से पैक कीजिए।


33. I want half a dozen oranges. – मुझे आधा दर्जन संतरे चाहिए।


34. Do you sell cherries? – क्या आप चेरी बेचते हैं?


35. Can I taste one grape? – एक अंगूर चख सकता हूँ?


36. I want bananas that are not too ripe. – मुझे ज़्यादा पके नहीं चाहिए।


37. These lychees are expensive. – ये लीची महंगी हैं।


38. Give me ₹100 worth of fruits. – ₹100 के फल दे दीजिए।


39. Please don’t mix old and new. – पुराने और नए मिक्स मत कीजिए।


40. I’ll come back tomorrow for papayas. – मैं कल पपीते ले


               Grocery/Kirana Store – 20 Sentences

41. Do you have rice and pulses? – क्या आपके पास चावल और दाल है?


42. I want 1 kg basmati rice. – मुझे 1 किलो बासमती चावल चाहिए।


43. Give me a packet of sugar. – शक्कर का एक पैकेट दीजिए।


44. Do you have branded tea? – क्या आपके पास ब्रांडेड चाय है?


45. I want refined oil. – मुझे रिफाइंड तेल चाहिए।


46. Which brand is better? – कौन-सा ब्रांड अच्छा है?


47. Do you keep spices? – क्या आप मसाले रखते हैं?


48. I need turmeric and red chili powder. – मुझे हल्दी और लाल मिर्च पाउडर चाहिए।


49. Do you sell in loose or only packed? – क्या आप खुला या सिर्फ पैक बेचते हैं?


50. I want soap and toothpaste. – मुझे साबुन और टूथपेस्ट चाहिए।


51. Give me 1 dozen eggs. – मुझे एक दर्जन अंडे चाहिए।


52. Do you accept UPI payment? – क्या आप UPI लेते हैं?


53. Please make the bill. – कृपया बिल बना दीजिए।


54. I’ll pay by card. – मैं कार्ड से भुगतान करूंगा।


55. Give me items in one bag. – सब चीज़ें एक ही बैग में दीजिए।


56. Do you have detergent powder? – आपके पास डिटर्जेंट है?


57. I need a pack of biscuits. – मुझे बिस्किट का पैकेट चाहिए।


58. This is too costly. – ये बहुत महंगा है।


59. Do you give home delivery? – क्या आप होम डिलीवरी करते हैं?


60. I’ll come on Sunday for monthly shopping. – मैं रविवार को महीने की खरीदारी के लिए आऊंगा।


Bargaining / Conversation 

                                     20 Sentences

 

61. Please reduce the price. – ज़रा दाम कम कीजिए।


62. Last price? – आखिरी भाव?


63. It’s expensive. – ये महंगा है।


64. I’m your regular customer. – मैं आपका रेगुलर कस्टमर हूँ।


65. The shop next door is cheaper. – बगल की दुकान में सस्ता मिल रहा है।


66. Round off the bill, please. – बिल राउंड फिगर में कीजिए।


67. I’ll take more if you reduce. – कम करेंगे तो ज़्यादा लूंगा।


68. Add something for free. – कुछ फ्री में भी डाल दीजिए।


69. Please give me a fair deal. – ईमानदारी से रेट लगाइए।


70. Don’t overcharge. – ज़्यादा मत लीजिए।


71. I’ll buy regularly from you. – मैं हमेशा यहीं से खरीदूंगा।


72. Can you give it at wholesale price? – क्या थोक रेट में मिलेगा?


73. I don’t have change. – मेरे पास छुट्टे नहीं हैं।


74. Keep the change. – बाकी रख लीजिए।


75. Make it ₹100 exactly. – ₹100 पूरा कीजिए।


76. Why is it so costly? – ये इतना महंगा क्यों है?


77. I saw it cheaper online. – ऑनलाइन सस्ता मिल रहा है।


78. I want the best price. – मुझे सबसे अच्छा रेट चाहिए।


79. Give me a discount, please. – थोड़ा डिस्काउंट दीजिए।


80. I’ll come again if you give a good deal. – अच्छा रेट देंगे तो फिर आऊंगा।

    Street Food & Small Stalls

         20 Sentences

81. One plate momos, please. – एक प्लेट मोमोज़ दीजिए।


82. Is it spicy? – क्या ये तीखा है?


83. Make it less spicy. – कम तीखा बनाइए।


84. Give me extra chutney. – एक्स्ट्रा चटनी दीजिए।


85. Do you have cold drinks? – क्या आपके पास कोल्ड ड्रिंक है?


86. Add more onions. – थोड़ा प्याज़ ज़्यादा डालिए।


87. How much for this plate? – एक प्लेट का रेट क्या है?


88. Please pack it for takeaway. – पैक कर दीजिए, ले जाना है।


89. It’s delicious. – बहुत स्वादिष्ट है।


90. I’ll have one more plate. – एक और प्लेट लूंगा।


91. Give it hot, please. – गरम दीजिए।


92. Do you have tissue paper? – टिशू पेपर है क्या?


93. What else do you have? – और क्या-क्या है?


94. Give me a spoon. – एक चम्मच दीजिए।


95. No onions, please. – प्याज़ मत डालिए।


96. Do you take online payment? – क्या ऑनलाइन पेमेंट लेते हैं?


97. I don’t want it now. – अब नहीं चाहिए।


98. Can I eat here? – क्या यहीं खा सकता हूँ?


99. Give it quickly. – ज़रा जल्दी दीजिए।


100. Thank you! That was tasty. – धन्यवाद! बहुत टेस्टी था।

“आपको ये Sentences कैसे लगे? Comment करके ज़रूर बताएं!
अगर आप रोज़ ऐसे ही Useful English सीखना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग को Bookmark कर लें और दोस्तों के साथ Share करना न भूलें!”

Leave a comment