Bedroom में बोले जाने वाले 100 English Sentences (Hindi Meaning के साथ)

“In this blog, you will learn 100 bedroom English sentences with Hindi meaning to improve your speaking skills at home.”

 

अगर आप Bedroom में English बोलने की Practice करना चाहते हैं तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए ही है। मैं उत्तम कुमार पंडित ,English Spoken Trainer, आज आपके लिए लेकर आया हूँ Bedroom में बोले जाने वाले 100 English Sentences (Hindi Meaning के साथ) जो रोज़ाना की ज़िंदगी में बार-बार काम आएंगे।

चाहे आप सुबह उठें, कपड़े पहनें, या सोने जाएं – हर छोटे-बड़े काम को English में बोलने का तरीका यहां मिलेगा। इन Sentences को Daily Practice करें और अपनी Spoken English को एक नया Level दें।


Blog By: , Uttam English Academy

  सुबह उठने से जुड़ी बातें (Morning in Bedroom)

1. Wake up, it’s morning.

– उठो, सुबह हो गई है।


2. Good morning!

– शुभ प्रभात!


3. Did you sleep well?

– क्या तुम्हारी नींद अच्छी हुई?


4. It’s time to get up.

– उठने का समय हो गया है।


5. Don’t be lazy, get up.l

– आलसी मत बनो, उठ जाओ।


6. Open the curtains.

– पर्दे खोल दो।


7. Let the sunlight in

. – धूप को अंदर आने दो।


8. Make your bed.

– अपना बिस्तर ठीक कर लो।


9. Fold the blanket.

– कंबल मोड़ दो।


10. Did you have any dreams?

– क्या तुम्हें कोई सपना आया?


कपड़े बदलने से जुड़ी बातें

(Changing Clothes in Bedroom)

 

11. Change your clothes.

– कपड़े बदल लो।


12. Wear clean clothes.

– साफ कपड़े पहन लो।


13. Where is my shirt?

– मेरी शर्ट कहां है?


14. Your clothes are in the cupboard.

– तुम्हारे कपड़े अलमारी में हैं।


15. Iron the shirt.

– शर्ट प्रेस कर लो।


16. Put your clothes in the wardrobe.

– अपने कपड़े अलमारी में रख दो।


17. Don’t throw clothes on the bed.

– कपड़े बिस्तर पर मत फेंको।


18. Hang your coat.

– अपना कोट टांग दो।


19. Try this dress.

– यह ड्रेस पहनकर देखो।


20. This doesn’t fit me

 – यह मुझ पर फिट नहीं है।

 

3.आराम और रिलैक्स से जुड़ी बातें

(Relaxing in Bedroom)

Bedroom में बोले जाने वाले English Sentences

21. Let’s take some rest.

– चलो थोड़ी देर आराम कर लें।


22. I am feeling sleepy.

– मुझे नींद आ रही है।


23. Lie down for a while.

– थोड़ी देर लेट जाओ।


24. Turn off the lights.

– लाइट बंद कर दो।


25. Close the door.

– दरवाज़ा बंद कर दो।


26. I need some privacy.

– मुझे थोड़ी प्राइवेसी चाहिए।


27. Sit on the bed.

– बिस्तर पर बैठो।


28. Bring me a pillow.

– मुझे एक तकिया लाकर दो।


29. Fluff the pillow.

– तकिए को फुला दो।


30. Give me the blanket.

– मुझे कंबल दे दो।



4. सोने से जुड़ी बातें

(Going to Bed)

 

31. It’s bedtime.

– सोने का समय हो गया है।


32. Go to sleep.

– सो जाओ।


33. Sleep well.

– अच्छी नींद लो।


34. Don’t use your phone before sleeping.

– सोने से पहले फोन मत चलाओ।


35. Switch off the fan.

– पंखा बंद कर दो।


36. Switch on the AC.

– एसी चालू कर दो।


37. I can’t sleep

. – मुझे नींद नहीं आ रही है।


38. I had a nightmare.

– मैंने बुरा सपना देखा।


39. I like sleeping early.

– मुझे जल्दी सोना पसंद है।


40. Don’t snore.

– खर्राटे मत लो।

 

5. बच्चों से जुड़ी बातें (Talking to Kids in Bedroom)

 

41. Go and sleep in your room.

– जाओ और अपने कमरे में सो जाओ।


42. Don’t jump on the bed.

– बिस्तर पर मत कूदो।


43. It’s late, go to bed.

– देर हो गई है, सो जाओ।


44. Read a bedtime story.

– सोने से पहले कहानी पढ़ो।


45. Keep your toys in the box.

– अपने खिलौने बॉक्स में रखो।


46. Don’t scatter your toys.

– अपने खिलौने मत फैलाओ।


47. Wear your nightdress.

– अपना नाइटड्रेस पहन लो।


48. Brush your teeth before bed.

– सोने से पहले दाँत ब्रश करो।


49. Sleep with a smile.

– मुस्कुराते हुए सो जाओ।


50. Good night, sweet dreams.

– शुभ रात्रि, अच्छे सपने देखना।

6.कल्पना  की बातें

(Couple Conversations in Bedroom)

 

51. How was your day?

– तुम्हारा दिन कैसा था?


52. Let’s talk for a while.

– थोड़ी देर बातें करते हैं।


53. You look tired.

– तुम थके हुए लग रहे हो।


54. Come and sit beside me.

– आओ और मेरे पास बैठो।


55. I missed you today.

– मैंने तुम्हें आज मिस किया।


56. Hold my hand.

– मेरा हाथ पकड़ो।


57. You are my peace.

– तुम मेरी शांति हो।


58. Sleep in my arms.

– मेरी बाहों में सो जाओ।


59. I love this moment with you.

– मुझे तुम्हारे साथ ये पल बहुत पसंद है।


60. Good night, my love.

– शुभ रात्रि, मेरे प्यार।

 

7. सफाई और व्यवस्था

(Cleaning & Organizing Bedroom)

 

61. Clean the room.

– कमरे की सफाई करो।


62. Dust the furniture.

– फर्नीचर की धूल साफ करो।


63. Mop the floor.

– फर्श पोछ दो।


64. Change the bedsheet

. – चादर बदल दो।


65. Keep the room tidy.

– कमरे को साफ-सुथरा रखो।


66. Open the windows.

– खिड़कियां खोल दो।


67. Let fresh air in.

– ताज़ी हवा अंदर आने दो।


68. Arrange the pillows.

– तकियों को ठीक से रखो।


69. Keep shoes outside.

– जूते बाहर रखो।


70. Don’t spill water on the bed.

– बिस्तर पर पानी मत गिराओ।

 

8. ज़रूरी छोटे-छोटे वाक्य

(Other Useful Bedroom Sentences)

 

71. Where is the remote?

– रिमोट कहाँ है?


72. Hand me the book.

– मुझे किताब दे दो।


73. Close the cupboard.

– अलमारी बंद कर दो।


74. Is the door locked?

– क्या दरवाज़ा बंद है?


75. Draw the curtains.

– पर्दे लगा दो।


76. The room is too cold.

– कमरा बहुत ठंडा है।


77. The room is too hot

. – कमरा बहुत गर्म है।


78. Switch on the lamp.

– लैंप चालू करो।


79. This bed is comfortable.

– यह बिस्तर आरामदायक है।


80. I need more pillows.

– मुझे और तकिए चाहिए।

 

9. सुबह तैयार होते समय

(Getting Ready in Bedroom)

 

81. Comb your hair.

– अपने बाल कंघी करो।


82. Wear your socks.

– अपने मोज़े पहन लो।


83. Where is my belt?

– मेरी बेल्ट कहाँ है?


84. The mirror is dirty.

– आईना गंदा है।


85. Clean the mirror.

– आईना साफ करो।


86. Your shoes are under the bed.

– तुम्हारे जूते बिस्तर के नीचे हैं।


87. Button your shirt.

– अपनी शर्ट के बटन लगाओ।


88. The cupboard is full.

– अलमारी भरी हुई है।


89. Keep your bag here.

– अपना बैग यहाँ रखो।


90. Don’t make noise in the morning.

– सुबह शोर मत करो।

 

 

10. दिन खत्म करने से पहले

(Before Ending the Day)

 

91. Let’s relax for a while.

– थोड़ी देर आराम करते हैं।


92. I am feeling so tired.

– मैं बहुत थक गया हूँ।


93. Remove your makeup.

– अपना मेकअप हटा लो।


94. Change into nightwear.

– नाइटवियर पहन लो।


95. Keep your phone on silent.

– अपना फोन साइलेंट पर रखो।


96. Drink some water before bed.

– सोने से पहले थोड़ा पानी पी लो।


97. Set the alarm.

– अलार्म सेट कर लो।


98. Check the door lock.

– दरवाज़े का ताला चेक कर लो।


99. Pray before sleeping.

– सोने से पहले प्रार्थना करो।


100. Sleep peacefully.

– शांति से सो जाओ।

Leave a comment